फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सर्विस लेन पर दो हादसों में मोपेड सवार युवक की मौत, पोस्ट ऑफिस कर्मी गंभीर

विज्ञापन
मृतक आनंद । फाइल फोटो
विज्ञापन
औराई/बाबूसराय (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास सर्विस लेन पर शनिवार को दोपहर ट्रैक्टर की सीधी टक्कर से मोपेड सवार आनंद (18) पुत्र राम उजागिर की मौत हो गई। उसी से 10 मीटर आगे सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से ही प्रीति (22) निवासी हर्बल, भिवानी, हरियाणा घायल हो गई पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्रमपुर गांव निवासी आनंद अपनी मोपेड से घरेलू सामान लेने महाराजगंज बाजार जा रहा था। वह जैसे ही सर्विस रोड पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) औराई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से कुछ घंटे पहले, सुबह के समय इसी सर्विस लेन पर महज 10 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ने एक अन्य बाइक को टक्कर मारी थी। इस हादसे में मूल रूप से हरियाणा (हर्बल भिमानी) की रहने वाली प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रीति वर्तमान में महाराजगंज पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। उसके सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी औराई में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटीदोनों ही घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने ट्रैक्टर समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। औराई के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। औराई के विक्रमपुर में शनिवार को दो हादसे हुए। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में ही अवैध मिट्टी का खनन होता है। हाइवे के दक्षिणी सर्विस लेन पर गलत दिशा से ही ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आते-जाते हैं। इससे दुर्घटना हुई। इसके पूर्व भी कई लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस से लेकर खनन विभाग के अफसर इन पर कार्रवाई नहीं करते। राजनीतिक संरक्षण होने के कारण खनन माफिया पर कार्रवाई करने से अधिकारी भी कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें