फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में बनेगा स्मारक

Sun, 02 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सड़क  चौड़ीकरण की भेंट चढ़े क्रांतिकारियों के शहादत की निशानी विशाल इमली पेड़ स्थल पर अब शहीद स्मारक बनेगा। सांसद विरेंद्र सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में अंग्रेजों ने एक साथ 22 शहीदों को जिस स्थान पर फांसी दी थी, वह नगर का मिर्जापुर तिराहा है। शहीदों की याद में एक इमली वृक्ष लगाया जाएगा। बताया कि  शहीद स्मारक के पास 50 लाख की लागत से शहीद सभास्थल बनेगा। नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री को इसके बारे में बताया था, उनके निर्देश पर शहीद स्मारक और सभा स्थल बनवाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ.राजेश सिंह, संतोष पांडेय, दिनेश गुप्ता, संजय प्रताप, बाल दत्त पांडेय, अश्वनी अग्रवाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें