फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बंदरों का आतंक, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में खड़े वाहन पर बैठे बंदर। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के हनुमानगढ़ी, बड़ेशिव मार्ग सहित आसपास के इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में बंदरों ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि लोग घरों से निकलने और भीषण ठंड में धूप सेंकने तक से डरने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर सामान बर्बाद कर रहे हैं। खाने-पीने का सामान छीनना, छतों पर लगे टीन शेड, पाइप व अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाना आम बात हो गई है। बंदर लोगों पर अचानक हमला कर काट लेते हैं। इससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। बंदरों के बढ़ते आतंक से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ज्यादा परेशान हैं। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरने लगे हैं। वहीं मंदिरों और सार्वजनिक मार्गों पर भी बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों सुनील, पवन, बबलू, पिंटू, आकाश, दीना आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छोड़ने की व्यवस्था की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को इस आतंक से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें