फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुर्सी हादसे के बाद वंदेभारत की बढ़ी निगरानी

Sat, 08 Apr 2023 01:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह रेल खंड पर लोहे की कुर्सी होने से डीरेल होते-होते बची वंदेभारत के मामले में रेलवे ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले के 10 किमी परिक्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। दूसरी तरफ तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक ट्रैक पर कुर्सी रखने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार को आरपीएफ की टीम आसपास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

चार दिन नई दिल्ली से बनारस आ रही वंदेभारत ऊंज थाना क्षेत्र के ऊंज-मुंगरहा के पास ट्रैक पर एक लोहे कि कुर्सी होने से डीरेल होते-होते बची। कुर्सी से टक्कर होने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उसके बाद से ही रेलवे की संयुक्त टीम इसमें जांच में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को एसआईबी की टीम ने भी जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। वंदेभारत पर लगातार बढ़ रहे हमले को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन की निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले के 10 किमी परिक्षेत्र में लगे सुरक्षाकर्मी वंदेभारत के अप डाउन होने तक निगरानी में लगे रहे। हालांकि जीआरपी इस मामले में अज्ञात पर मुकदमा भी दर्ज किया है। मामले में नियुक्त जांच अधिकारी आरपी यादव ने कहा कि संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी भी गिरफ्त में आएगा। बताया कि सुरक्षा को देखते हुए वंदेभारत की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें