फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: योजनाओं की करें नियमित निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कार्यालय में सोमवार को डीपीओ दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सीडीपीओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों की पहचान करने और उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। डीपीओ ने सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों और वीएचएसएनडी सत्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को नियमित रूप से पोषाहार वितरित कराया जाए। साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान के बाद उन्हें विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाए। बैठक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को हैंडओवर कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीपीओ वीके उपाध्याय, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें