अभोली बीआरसी से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाती ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद। स्रोत स्कुल
सुरियावां/अभोली। प्राथमिक विद्यालय बनकट में सोमवार को स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय से शुरू रैली आसपास के गांव में पहुंची। बच्चों ने प्रेरणादायक नारों से लोगों को जागरूक किया। बच्चों का नामांकन आसपास के सरकारी विद्यालय में कराने के लिए कहा। प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। हर अभिभावक का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। इस मौके पर रविकांत दूबे, रूपी जायसवाल, संतोष कुमार, प्रियंका देवी आदि रहीं। अभोली बीआरसी से सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की रैली निकली। ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, बीईओ वेद प्रकाश यादव, सीडीपीओ मंजू देवी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल में चलकर नाम लिखाएं, जैसे प्रेरणादायक नारों से लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर संतोष सिंह, अरविंद यादव, पंकज यादव, शाश्वत मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, रामू प्रसाद, चंद्रेश, उमेश सिंह, प्रेमचंद, भग्गूराम बिंद, संतोष पाल, अशोक कुमार, शिवपूजन गिरी, अनुराग कुमार, मधुलिका श्रीवास्तव, वंदना, सीमा आदि रहीं। कंपोजिट विद्यालय मर्दनशाहपुर से स्कूल चलो रैली निकाली गई। विद्यालय से शुरू रैली प्राथमिक विद्यालय पुरेबदल होते हुए प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में पहुंचकर समाप्त हुई। बीईओ यशवंत सिंह ने बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया। इस मौके पर वेद प्रकाश रघुवंशी, मनोज कुमार, बृज बहादुर मौर्य, राम सहाय, संजय कुमार उपाध्याय, मीरा सिंह, राजेश दूबे, मुख्तार नाथ पांडेय, सुधाकर यादव, राहुल पाठक आदि रहे।