फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की पिटाई से लामबंद

Wed, 08 Mar 2017 02:16 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
 सरेशाम अधिवक्ता की पिटाई और लूट के विरोध में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को दीवानी कचहरी में अधिवक्ता महेंद्र मिश्र शाम को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए नथईपुर रोड पर एक दूकान पर खड़े थे तभी मिल्की गांव के कमल दूबे, पप्पू दूबे और जितेंद्र दूबे के बीच मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर कहासुनी करने लगे और अधिवक्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। अधिवक्ता महेंद्र की आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। आरोप है कि अधिवक्ता की जेब से 700 रुपये भी निकाल लिया गया। अधिवक्ता लामबंद हुए तो कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए अन्यथा वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार द्विवेदी, विजय नारायण पांडेय, मनोज पांडेय, विवेक पांडेय, राज बिहारी मिश्र, कृष्ण कुमार मालवीय, दीपक पांडेय, आदर्श दूबे, शक्ति कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें