। शिक्षक और स्नातक एमएलसी के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से आवेदन फाॅर्म ब्लॉक मुख्यालय पर जमा होने लगा है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय बताया कि शुक्रवार को स्नातक के लिए 98 और शिक्षक एमएलसी के लिए 48 आवेदन जमा किए गए हैं। 6 नवंबर तक शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर आवेदन फाॅर्म जमा होंगे। स्नातक एमएलसी के लिए 33 और शिक्षक एमएलसी के लिए 4 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर अलग से काउंटर लगाया गया है। संवाद