अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण शुक्रवार को पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी नहीं हो सकी। मामले में अगली तिथि आठ सितंबर को नियत की गई है। एमपीएमलए सुबोध सिंह की अदालत में शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म एवं संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। दोनों मुकदमों में अगली सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तिथि नियत की गई। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तिथि नियत की गई है।