न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही नगर के प्रमोद अग्रवाल की पुत्री आकृति को विधायक विपुल दूबे ने सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचे विधायक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि आकृति ने नगर के साथ पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। आकृति की प्राथमिक शिक्षा दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी में हुई थी। इसके बाद बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन अमेठी यूनिवर्सिटी तथा मास्टर डिग्री आईआईटी गुवाहाटी से की। मौजूदा सत्र में पूरे देश से कई यूनिवर्सिटी व संस्थानों के विद्यार्थियों ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी पीएचडी के लिए के लिए इंटरव्यू दिया। इसमें भारत से महज दो ही छात्राएं चयनित हुईं। मौके पर मोहित उमर, राजेंद्र पुष्पांकर, आकाश अग्रवाल, अनिल दूबे आदि रहे।