फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंच पर बैठने को लेकर विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थक आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। भारतीय जनता पार्टी में अंदरखाने की नूराकुश्ती बुधवार को सतह पर आ गई। औराई ब्लॉक सभागार में मतदाता सम्मान समारोह के दौरान मंच पर बैठने को लेकर ब्लॉक प्रमुख और औराई विधायक समर्थक आमने सामने आ गए। नाराज औराई विधायक दीनानाथ भास्कर मुख्य अतिथि के आने से पहले ही कार्यक्रम से चले गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस भी पहुंच गई, हालांकि संगठन की ओर से किसी तरह कार्यक्रम को कराया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की ओर से ब्लॉकवार मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को औराई ब्लॉक सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद को आना था। बताया जा रहा है कार्यक्रम में पहले से ही पहुंचे ब्लॉक प्रमुख और विधायक समर्थक मंच पर बैठे थे। इस बीच पहुंचे विधायक ने ब्लॉक प्रमुख समर्थकों को यह कहते हुए नीचे उतरने के लिए कहा कि मंच पर पार्टी पदाधिकारी बैठेंगे। जिस पर ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने इनकार करते हुए विधायक समर्थकों को भी मंच से नीचे उतरने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और नारेबाजी होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर वाद-विवाद होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी, जहां पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बताया जा रहा है कि नाराज विधायक दीनानाथ भास्कर सांसद के आने से पहले ही अपने समर्थकों के साथ त्रिलोकपुर नहरा स्थित भाजपा कार्यालय पर चले गए। कुछ देर बाद सांसद पहुंचे तो वह त्रिलोकपुर गए। जहां विधायक के समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद वह ब्लॉक सभागार में आए। जहां मतदाताओं को सम्मानित कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, महेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मिश्र, सूर्य प्रकाश चौबे, राजकुमार सरोज, अखिलेंद्र सिंह, अर्चना पटेल, मोहन सिंह, राजू दूबे, सरिता गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, महेंद्र दुबे, प्रदीप सिंह, चंद्रकांत दुबे आदि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में कोई विवाद नहीं हुआ था। औराई ब्लॉक विकास मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह था। जहां कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हुआ था।
वहीं औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि बैनर पर ब्लॉक प्रमुख का फोटो न होने को लेकर उनके समर्थक नाराज थे। बैनर हमारे द्वारा नहीं, बल्कि पार्टी के निर्देशों के अनुसार जिलाध्यक्ष की ओर से बनवाया गया था। ब्लॉक प्रमुख समर्थकों द्वारा कुछ विवाद करने का प्रयास किया गया। जिससे मैं शांतिपूर्वक वहां से उठकर अपने कार्यालय चला आया। चूंकि कार्यक्रम का संयोजक मैं था, इसलिए मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें विरोधी सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें