चौरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की छह दिन बाद भी पता नहीं चल सका। परिवार के लोग ने न्याय के लिए चौकी और थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसकी तलाश नहीं हो सकी। परिजन अनहोनी को लेकर चिंतित है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजनों के मुताबिक छह दिन पूर्व वह बाजार सामान लेने गई, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी को लापता करने में गांव के एक युवक का नाम सामने आ रहा है। थाना प्रभारी दिनेश सरोज ने कहा कि परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। संवाद