अजगर निकलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद एसओ कोइरौना हरिवंश सिंह यादव और वन विभाग की टीम पहुंच गई।
वन दरोगा राम आसरे और वन रक्षक मंगला प्रसाद ने अजगर को पकड़ा और उसे चौरी के अनेगपुर के पास वरुणा नदी में छोड़ दिया। अजगर हटने से लोगों ने राहत की सांस ली।