फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़

विज्ञापन
हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढा युवक। स्राेत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
औराई। हीरापुर उगापुर गांव में सोमवार की देर रात शराब के नशे में गांव निवासी जगदीश यादव बिजली के खंभे पर चढ़ गया। गनीमत रहा कि उस समय बिजली नहीं थी। आरोप है कि उगापुर ठेके से शराब खरीदने पर सेल्समैन ने अधिक रुपये लिए। इससे नाराज होकर जगदीश पहुंचा, गमछे का फंदा बनाकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसएचओ अश्विनी कुमार त्रिपाठी उसे समझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि सेल्समैन से जब वापस रुपये मांगा तो वह पुलिस की धमकी देने लगा। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई, उसे समझाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें