फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट पर बुधवार को कटका स्टेशन के समीप मेमू ट्रेन से कटकर कैलाशनाथ विश्वकर्मा (55) निवासी ठेगीपुर-औराई की मौत हो गई। जानकारी पर रेलवे पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि रामबाग से मऊ जंक्शन जा रही अप मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टी यूनिट मेमू ट्रेन जैसे ही कटका स्टेशन से आगे बढ़ी वैसे कैलाशनाथ चपेट में आकर दम तोड़ दिया। चालक दल ने घटना का मेमो स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेन को आगे बढ़ाया। उपनिरीक्षक जीआरपी अनिल कुमार ने कहा कि घटना स्थल के पास गिरे आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त करते हुए लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ देर बाद रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। रेलवे लाइन पर लोगों की भारी भीड़ भी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें