भाजपा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सुरियावां ब्लॉक में शनिवार को गोष्ठी हुई। इसमें पूर्ववर्ती सरकारों के उठाए कदमों की आलोचना की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लगातार मध्यावधि चुनाव कराकर देश को कमजोर किया, जिसका असर जनता पर पड़ा। केंद्र सरकार अब आपके पास यह प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जनता की मुहर लगने पर इसे पास कराया जाएगा। इस मौके पर भरतराज सिंह, अभयराज सिंह, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, शेष नारायण पाठक, दीपक पाठक, संजय सरोज, रेशमा बानो, अशोक सिंह, अजय मोदनवाल, आरती सिंह, निहाला सरोज, पंडित सिंह आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर के गोसाईंदासपुर स्थित महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को देशहित में बताया। कहा कि किसी भी देश के विकास में विद्यार्थियों और युवाओं का अहम योगदान होता है। इस मौके पर आरती पाठक, सत्यदेव पांडेय, राजेश पाठक, नीलू, अवंतिका, सीमा, स्नेहलता सोनी आदि रहे।