फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की होली खेलकर दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के पूरेभान-मोहनपुर रोही गांव में बुधवार की रात होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ब्रह्मर्षि आश्रम के महामंडलेश्वर तारकेशरण महाराज ने कहा कि होली का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की लीला को यादगार बनाती है। राजापुर- प्रयागराज, मिर्जापुर से आए कलाकारों ने भजन संध्या में अद्भुत प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। समारोह में उपस्थित भक्त भव्य झांकियों का दर्शन कर जयकारा लगाया। वृंदावन के स्वामी रामानंद, चित्रकूट के भैरवनाथ, घनश्याम शुक्ला, भारतभूषण सिंह, शशिधर चौबे, विनीत पांडेय, दानपाल सिंह, पप्पू चौबे, रौनक चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें