फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसानों के मोबाइल में आया मैसेज, मिली सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी कर दी। जिले के एक लाख 65 हजार 618 किसानों के खाते में होली से पहले दो-दो हजार रुपये पहुंच गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की। जिले में शुरुआती दौर में तो 1.78 लाख किसान पंजीकृत हुए थे। बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई। बाद में जांच करके अपात्रों के नाम काटे गए तो यह संख्या घटकर एक लाख 78 हजार पहुंच गई है। ईकेवाईसी न कराने से काफी संख्या में किसानों को इस बार भी योजना का लाभ नहीं मिल सका। कृषि विभाग की ओर से लॉक किए गए एक लाख 65 हजार 618 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 16वीं किस्त पहुंच गई। शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ मेसेज देर रात तक मोबाइल पर आता रहा।
दरवांसी के नसीम, शिवपूजन सिंह और मनीष सिंह ने बताया कि उनके खाते में दो हजार आ गया है। उप निदेशक कृषि अश्वनी सिंह ने बताया कि सम्मान निधि की रकम पूरे देश में भेजी गई है। एक दिन से लेकर एक सप्ताह में सभी पात्र किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां और ब्लॉकों में पीएम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें