फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुरानी पेंशन बहाली को डाक से पीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देश पर जिला इकाई की पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्या के नेतृत्व में संघ की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए डाक से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा। इस मौके पर पदाधिकारियों संग भदोही डाकघर पहुंची संरक्षिका उर्मिला देवी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था जीवन का आधार है। बताया कि वर्ष 2004 की एनडीए सरकार ने पुरानी व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की थी। इस पत्र के माध्यम से हम प्रधानमंत्री जी से आग्रह करते हैं कि पुरानी पेंशन ही ठीक है। डाकघर पहुंचे लोगों में अध्यक्ष फरखंदा राशिद, ममता कुमारी, संगीता मौर्य, मिथिलेश आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें