फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यपाल से मिले विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाए जाने से संबंधीत दस्तावेज भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नगर स्थित केएनपीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाए जाने की मांग की जा रही है। विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी इस मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के समक्ष दौड़ लगाते रहे हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिला। उन्होंने पिछले पचास सालों की पुरानी मांग से अवगत कराते हुए विश्वविद्यालय बनाए संबंधित दस्तावेज दिखाएं। बताया कि 1931 में स्थापित मशहूर एवं ऐतिहासिक केएनपीजी कॉलेज कई सालों से उच्च शिक्षा का केंद्र बना हुआ है। यहां काफी दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि राज्यपाल ने इस मांग को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। मुलाकात करने वालों में शिवम शुक्ला, अतुल तिवारी, रोहित पांडेय, संदीप यादव, विशेष पांडेय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें