फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने एसएचओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अतिथि गृह सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषारानी ने एसएचओ दुर्गागंज के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। जनसुनवाई करते हुए उन्होंने तीन मामलों का निस्तारण कर महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा को रोकने में अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर संबंधितों को सुधार के लिए कहा। एसडीएम ज्ञानपुर, सीएमओ, बीडीओ डीघ को कार्यप्रणाली में सुधार लाकर जून के लंबित मामलों के निवारण में तेजी दिखाने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में कुल 24 मामले पंजीकृत हुए।
विज्ञापन

ऊषारानी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रति माह जनसुनवाई कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उत्पीड़न, घरेलू हिंसा से दूर करना चाहती है। थाना और तहसीलों में कार्यरत अधिकारी सबकुछ समझते हुए भी महिलाओं के मामले में सुस्ती दिखा रहे है जिसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को प्रेषित की जाएगी। गत माह हुई सुनवाई में कई एसएचओ के अनुपस्थित रहने पर एसपी से शिकायत की गई थी बावजूद इसके एसएचओ दुर्गागंज अनुपस्थित रहे। अगली जनसुनवाई में मामले का संपूर्ण निस्तारण और थाना, कोतवाली प्रभारियों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि मामलों में उनको न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर सीओ औराई रामलखन मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, शिल्पा शुक्ला, रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपालकृष्ण यादव, कुणाल गुप्ता, सुनीता यादव, छाया शर्मा, संध्या पांडेय, मनीषा द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें