खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की ड्रग इकाई शनिवार को भदोही नगर के मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल करने पहुंची। टीम ने नगर के पांच मेडिकल स्टोरों से दो प्रतिबंधित दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। ड्रग इकाई की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में भागदौड़ की स्थिति बनी रही।
प्रभारी ड्रग निरीक्षक कुमार सौमित्र ने बताया कि जनसामान्य की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, भंडारण पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रियता दिखा रही है। शिकायत पर रजपुरा चौराहा स्थित अभिनव त्रिपाठी, अनुराग, गोपाल, फेमिली केयर मेडिकल स्टोर पर टीम पहुंच कर दो प्रतिबंधित दवाओं के नमूने लेकर लैब के लिए भेज दिया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी देते हुए ड्रग निरीक्षक ने कहा कि नारकोटिक दवाओं की बिक्री, भंडारण बिना चिकित्सक के नहीं कर सकेंगे। जरूरी दवाओं की बिक्री लाइसेंस धारक तय दरों पर ही करेंगे।