राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सरईराजपूतानी का निरीक्षण करते सीडीओ बाएं। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने शुक्रवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सरईराजपूतानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कर्मचारियों को परिसर की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिया। ओपीडी रजिस्टर के सत्यापन के दौरान चार जून को कुल 84 मरीजों का उपचार किया जाना दर्ज पाया गया, जिसमें 35 नए एवं 49 पुराने मरीज शामिल थे। फार्मासिस्ट संतोष कुमार पटेल को भी कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदारी एवं तत्परता बरतने की कड़ी हिदायत दी गई।