ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के असनांव मार्ग पर ब्रह्म बाबा के समीप सोमवार शाम साढ़े छह बजे कार की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक जितेंद्र उर्फ दीपू गौतम (35) निवासी अबरना, सुरियावां की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरियावां के अबरना निवासी दीपू चार साल से अपने ससुराल कंसापुर में परिवार के साथ रहता था। ज्ञानपुर में एक गाड़ी मरम्मत की दुकान पर वह मैकेनिक का काम करता था। वह ब्रह्म बाबा के समीप पहुंच था कि विपरीत दिशा में आकर एक कार ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मौत हो गई।