ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। भदोही संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में औराई के वोटर सबसे आगे रहे। भदोही सीट पर कुल 53.03 फीसदी मतदान हुआ। इसमें औराई विधान सभा में सबसे ज्यादा 56.06 फीसदी वोट पड़े, जबकि सबसे कम हंडिया में 50.26 प्रतिशत मतदान हुआ। भदोही लोकसभा में जिले की ज्ञानपुर, औराई, भदोही विधानसभाओं के साथ प्रयागराज की हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा शामिल हैं। शनिवार को पांचों विधानसभाओं में उम्मीद के हिसाब से कम मतदान हुआ। ओवरआल मतदान में औराई विधानसभा ने सबको पीछे छोड़ दिया। भदोही विधानसभा में पांच बजे तक 51.72 और अनुमानित 54.20 फीसदी मतदान हुआ। ज्ञानपुर में कुल 52.67, औराई में 56.06, प्रतापपुर में 52.27 और हंडिया में 50.26 फीसदी मत पड़े। औराई में सुबह नौ बजे ही 13.52, 11 बजे 27.22, एक बजे 38.15, तीन बजे 45.26, पांच बजे 53.79 और अनुमानित 56.06 फीसदी वोटिंग हुई।