सुरियावां। मेढ़ी मैदान पर महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में मास्टर एकेडमी भदोही और दूसरे में शकुंतला पैलेस मोढ़ ने जीत दर्ज करी।
अठारह ओवर के पहले मैच में केसीसी औराई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 110 रन बनाए। इसमें रामनरेश यादव ने 31 और सार्थक ने 34 रनों का योगदान किया। मास्टर क्रिकेट एकेडमी की ओर से जगदीश यादव, अविनाश यादव, विशाल यादव और आकाश को एक-एक विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी मास्टर क्रिकेट एकडेमी की टीम ने सचिन ने नाबाद शानदार अर्धशतक की मदद से 15 वे ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
दूसरे मुकाबले में शकुंतला पैलेस ने 18 ओवरों में छह विकेट पर 132 रन बनाए। जबाव में आरवी एलेवन मात्र 82 रनों पर सिमट गई। मंगलवार का मैच प्रयागराज और मूंसी एवं शशांक इलेवन बनाम मिर्जापुर के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव, सचिव, अमर बहादुर सिंह, विजय शंकर राय, राजमणि पांडेय, नागेंद्र दूबे, जेपी सिंह, शशिप्रकाश यादव, हरी सिंह चौहान आदि रहे।