फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सामूहिक विवाह 15 को, 106 जोड़े होंगे एक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 से अधिक जोड़ों की शादी कराई जाएगी। 15 दिसंबर को सभी छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटी की शादी इसमें होगा। इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर आवेदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक ब्लॉक एवं निकायों से कुल 106 जोड़ों ने पंजीकरण करा लिया है। 15 दिसंबर से पूर्व यह संख्या बढ़ जाएगी। योजना में प्रति जोड़े पर 51 हजार रूपये खर्च होगा। जिसमें 35 हजार वधू के खाते में भेजी जाएगी, 10 हजार का उपहार एवं छह हजार विवाह के आयोजन पर खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें