फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में रविवार को दोपहर छत पर काम करते से राजमिस्त्री शीतला प्रसाद प्रजापति (56) पुत्र लल्लन प्रजापति की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि शीतला प्रसाद गांव के ही एक व्यक्ति के यहां छत ढलाई का काम कर रहा था। छत के ऊपर से गुजरे तार के संपर्क में आने से वह झुलस गया। जब तक लोग अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई थी। मृतक को छह बेटी और एक बेटा है। ग्राम प्रधान अजय सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गिरी ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें