घोसिया। शहीद दिवस पर मंगलवार को लायंस क्लब और शिवन्या-प्रवीण फाउंडेशन की ओर से काशीराज इंटर कालेज औराई के कैंप में पहुंच कर 92 लोगों ने पंजीकरण कराकर 87 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान शिवन्या फाउंडेशन के सर्वेश शुक्ला ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं होता। तीनों संस्थाओं ने शहीद दिवस पर एक साथ पूरे देश में अभियान चलाकर कैंप लगाया है। रक्तदान का लाभ ऐसे परिवारों को मिल सकता है जो वैश्विक महामारी के दौर में गंभीर बीमारियों की जद में आकर जीवन-मौत से लड़ रहे हैं। लायंस क्लब के मंडल चेयरमैन पंकज माहेश्वरी ने 60 वर्ष की उम्र में 72वीं बार रक्तदान कर महान कार्य किया है। कैंप में पहुंचने वालों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया जाता रहा। रक्तदान में जिला अस्पताल ज्ञानपुर और जीवनदीप अस्पताल भदोही के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर मनीष पांडेय, विनोद गुप्ता, हरेंद्र प्रताप सिंह, कमल कुमार, अवनीष सिंह, आनंद गुप्ता, अंबिका अग्रहरी, रमेशचंद्र त्रिपाठी, अरविंद भट्टाचार्य, मुकेश दुबे, कुशल तिवारी, महेंद्र पाल आदि रहे।