फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर के पास कुएं में उतराया मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के भगवानपुर सुरहन गांव में मंगलवार की सुबह कुएं से विवाहिता का शव मिला । परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरहन गांव निवासी अमृतलाल की पत्नी उर्मिला देवी (45) रोज की तरह रात खाना खाकर सो गई। सुबह परिजन उठे तो घर में मौजूद नहीं थी। जिस पर खोजबीन शुरू हो गई। घर के पास स्थित कुएं में देखा तो महिला का शव उतराया हु था। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। महिला कुएं में कब और कैसे गिरी। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें