फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। पूर्वाेत्तर रेलवे के अहिमनपुर रेलवे हाॅल्ट पर सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक के किनारे मिला। जिसकी शिनाख्त रेनू देवी (40) निवासी तिऊरी के रूप में हुई। लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औराई के लक्षमणिया निवासी जीतलाल पाल अपनी बेटी रेनू की शादी करीब 15 साल पूर्व तिऊरी निवासी दीनानाथ पाल से किया था। सोमवार की सुबह अहिमनपुर हाल्ट के पास ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव मिला। वहां पहुंची भीड़ ने महिला की शिनाख्त रेनू पाल के रूप में किया।
ससुराल वालों ने बताया कि वह अक्सर घर से मायके लिए निकल जाती थी। रविवार शाम को भी वह मायके लिए निकली, यहां कैसे आ गई पता नहीं। खबर मिलने पर उसके पिता जीतलाल भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आए दिन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते हैं। उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया।
विज्ञापन

कहा कि रविवार रात में उससे बात हुई तो वह ससुराल में ही थी, लेकिन सुबह कैसे यहां आ गई। चौकी इंचार्ज खमरिया भारत भूषण सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। उसका पति दीनानाथ सूरत की एक कंपनी में नौकरी करता है। प्रभारी निरीक्षक औराई सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि किसी ने हत्या की या उसने खुद आत्महत्या किया। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें