फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर में रविवार को एक विवाहिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। विवाहिता की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

खमरिया नगर पंचायत के दक्षिण मोहल्ला निवासी प्रदीप जायसवाल की शादी छह महीने पहले 28 नवंबर 2022 को मझगवा निवासी सुरेश जायसवाल के बेटी स्वाति (24) से हुई थी। परिजनों के मुताबिक स्वाति ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी सूचना युवती के घरवालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ विवाहिता के पिता सुरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनका दामाद आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप लगाया कि पति प्रदीप के साथ सास सीता देवी, ससुर संतोष जायसवाल और ननद नेहा भी उनकी बेटी को दहेज के लिए मारते-पीटते थे। वे लोग उनकी बेटी से सोने की सिकड़ी की मांग करते, जो हम लोग देने में असमर्थ थे। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें