शुक्रवार को गोपीगंज नगर पुलिस चौकी में उस समय पंचायत शुरू हो गई जब बहु को दहेज के रूप में मिले सामान को ससुराल पक्ष एक ऑटो पर लादकर भेज दिया। विवाहिता शारदा गुप्ता निवासी पश्चिम मोहाल-गोपीगंज ने पति और ससुर के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2009 में उसकी शादी गंगापुर-रोहनियां वाराणसी निवासी रामभोला गुप्ता के साथ हुई थी। बताया कि तब से अब तक ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर उत्पीड़न करते आ रहा है। 19 जून को उस पर जानलेवा प्रहार कर मायके से मिले गहनों को छीन लिया और बेहोशी की हालत में वाहन पर बैठाकर उसे नगर में छोड़ कर चले गए। इस संबंध में उपनिरीक्षक गुरु ज्ञानचंद पटेल ने कहा कि विवाहिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।