फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमरे में फंदे से लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के खमरिया वार्ड-6 पकड़ीतर में रविवार सुबह घर के कमरे में विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड-6 पकड़ीतर निवासी रामसूरत मौर्य का छोटा बेटा विकास मौर्य मुंबई में काम करता है। 20 जून को ही वह घर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर आने के बाद ही जमीन को लेकर घर में वाद विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद विकास मौर्य अपनी पत्नी मीरा देवी (38) के साथ घर के कमरे में सो गया। उसके बगल वाले कमरे में ही रविवार सुबह विकास की पत्नी मीरा का पंखे से लटकता शव मिला। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे में मीरा का शव लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में मीरा का शव था। वह कमरा खुला हुआ था। जिस आधार पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरा के 15 और 12 साल के दो बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें