फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वंदना पांडेय (38) पत्नी सुनील पांडेय देर शुक्रवार की शाम घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर में रखी लोहे की अलमारी में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए। जहां चिकित्सक विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है वंदना पांडेय व उनके पति सुनील पांडे दोनों मूक बहीर( दिव्यांग) है। इनके दो पुत्र भी हैं। हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें