फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ स्थिति में विवाहिता की मौत,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के रबेली गांव में रविवार की रात अबूझ हाल में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गत फरवरी माह में अरुण तिवारी की शादी गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव निवासी राजेश मिश्रा की पुत्री पूजा मिश्रा के साथ हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि रात में पूजा की हालत अचानक खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। उधर पुत्री की मौत की सूचना पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। मजिस्ट्रेट बीडी गुप्ता की देखरेख में थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई पंकज मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें