फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 292 बेटियों के शादी अनुदान को मिले 58 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेटियों की शादी करने वाले पिछड़ा वर्ग के 292 गरीब परिवारों के लिए शासन ने 58 लाख 40 हजार अनुदान स्वीकृत किया है। 2022-23 में आवेदन करने वाले 402 पात्रों में 292 के चयन में जुट गया है। जल्द ही इनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। हालांकि अब भी बजट के अभाव में 110 लाभार्थियों को अनुदान के लिए इंतजार करना पड़ेगी।
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग के गरीब परिवार की बेटियों की शादी में सहयोग के लिए शासन स्तर से शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है। उद्देश्य है कि योजना के तहत मिलने वाले 20 हजार रुपये की धनराशि से गरीब बेटियों के माता-पिता को कुछ मदद हासिल हो जाएगी। देखा जाय तो योजना के लाभ के लिए वित्तीय वर्ष 2022-22 में कुल 746 लोगों ने आवेदन किया है। पहले चरण में 200 से अधिक को योजना का लाभ मिल गया। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पूर्व एक बार फिर शासन ने 292 लाभार्थियों के लिए 58 लाख 40 हजार अवमुक्त कर दिया। जिससे लाभार्थियों को 20-20 हजार की सहायता मिल जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सत्यापन में पात्र मिले 110 लाभार्थी अभी भी बाकी हैं।
कौन है पात्र : शादी अनुदान के लाभ के लिए परिवार का गरीबी रेखा के नीचे होना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र में 46080 व शहरी क्षेत्र के लिए 56460 रुपये वार्षिक आय से अधिक नहीं होना चाहिए। शादी के समय लड़की उम्र 21 व लड़की की 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन : शादी अनुदान के लिए आवेदक को जाति प्रमाण पत्र, शादी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासबुक की छाया प्रति लगाकर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन की हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन का सत्यापन कराकर पात्र लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें