गोपीगंज नगर में सोने चांदी की खरीदारी करते ग्राहक ।संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनायी जाने वाली अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में काफी चहल पहल है। अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। इस दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है। इस दिन स्वर्ण खरीदारी को अच्छा माना जाता है। दो वर्ष तक कोरोना संकट के कारण बाजार की स्थिति काफी खराब थी। आलम यह था कि न तो कायदे से लोग शादी कर रहे थे और न ही खरीदारी। ऐसे में दुकानारों का काफी नुकसान हो रहा था। इस बार कोरोना का खतरा कम है इस लिए बाजार चहक रहा है। व्यापारी भी मानते हैं कि इस बार बाजार अच्छा रहेगा। खूब शहनाई बजेगी तो जमकर खरीदारी भी होगी। दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। इनारगांव डुहिया के आचार्य दीनाथ नाथ शुक्ल कहते हैं अक्षय तृतीया तिथि को शादी की सबसे अच्छी लग्न मानी जाती है। कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग स्नान के बाद पूजा करते हैं। इस बार बाजार के बेहतर होने की उम्मीद है। दो वर्ष के बाद कोरोना संकट टला है तो लोगों की आवाजाही बढ़ी है। उम्मीद है कि अक्षय तृतीया को बाजार अच्छा रहेगा। - सतीश सेठ, ज्ञानपुर इस बार जिस तरह से चहल-पहल है उस तरह से अभी लोग आ तो नहीं रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि एक दिन पहले या उसी दिन खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी। - रमाकांत, गोपीगंज