फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे कई संगठन

विज्ञापन
हरिरामपुर कैंप में शिवभक्तों की सेवा में लगे मारवाड़ी समाज के लोग - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। दो वर्ष के बाद सावन के महीने में सड़कें कावंड़ियों से गुलजार हुईं। इसी के साथ कारोबारियों से लेकर विभिन्न पूजा समितियां और सामाजिक संगठन उनकी सेवा में उतर गए। भदोही नगर में प्रवेश करते ही हरिरामपुर से लेकर मर्यादपट्टी तक कम से कम आधा दर्जन संगठनों ने शिवभक्तों की खूब सेवा की। सड़कों पर कांवड़िए बोल बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

हरिरामपुर में अनु टफ्ट्स इंटरनेशनल प्रांगण में सुबह 3 बजे से शिविर शुरू हो गया था। यहां कैंप में शिवभक्तों के नहाने से लेकर नाश्ता, भोजन, दवाओं की व्यवस्था मारवाड़ी संघ की ओर से की गई थी। बच्चे और महिलाएं भी कांवड़ियों को भोजन कराने में आगे-आगे रहीं। खास बात यह रही कि कुछ कारोबारियों ने घंटों शिवभक्तों के पैरों की मसाज की। किसी को चोट लगी थी तो ड्रेसिंग भी की गई। यहां सेवा करने वालों में बसंत चांडक, अशोक साबू, रामू शर्मा, दिनेश हर्ष, मनोज सुराना, मुन्नू हर्ष, जेएस जैन, संतोक गोलछा, नारायण बोड़ा, जितेंद्र जैन, प्रेम पुरोहित आदि रहे। श्री सांई चौक पर श्री दुर्गा पूजा समिति तथा मर्यादपट्टी और औराई रोड, व श्रीराम जानकी मंदिर के सामने रेलवे ओवर ब्रिज पर भी कैंप लगाकर शिव भक्तों की सेवा में लोग लगे रहे। सांई चौक पर मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कांवड़ियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें