फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव से गिरे कई घर, लेखपालों ने प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से बारिश का पानी न निकलने के कारण मोढ़ क्षेत्र के वीरभद्रपुर ,बरमोहनी, सनाथपुर समेत कई गांवों में कच्चे घर बृहस्पतिवार की रात गिर पड़े। वीरभद्रपुर के बनवारीलाल, बरमोहनी के बलिराम गौतम, सनाथपुर के जग्गू गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के कारण गांव में पानी भर गया है जिसे निकालने के लिए गांव की सरकार कोई पहल नहीं कर सकी। रिहायशी घरों की कच्ची दीवारें सीलन से भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें दबकर बर्तन, अनाज, कपड़े, बिस्तर, खटिया दबकर खराब हो गए। जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी। चौरी के माधोरामपुर में चंद्रप्रकाश गुप्ता, दुर्गागंज की गड़ौरा निवासी सरजू देवी का कच्चा घर गिर जाने से काफी नुकसान उठाना पड़ा। लेखपाल रजनीश बघेल, प्रदीप यादव तटवर्ती गांव िगही पहुंच कर दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की समस्या सुनकर राहत के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसी तरह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव, आरबी यादव, राही, संतलाल यादव ने सेमराध के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें