फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंगलसूत्र-झुमका झपट कर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर-बड़ागांव सीमावर्ती मार्ग पर बाइक सवार उचक्के बृहस्पतिवार को मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र और कान से झुमका झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शकुंतला पांडेय निवासी सरसरा-बरसठी जौनपुर ने आरोप लगाया है कि वह बृहस्पतिवार को भतीजे साहिल के साथ बाइक से मायका बड़ागांव जा रही थीं। सीमावर्ती मार्ग नथईपुर-बड़ागांव मार्ग पर पहुंची थीं। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन उचक्के मंगलसूत्र, झुमका झपट कर भागने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उचक्के काफी दूर निकल गये थे। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। तब कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें