ज्ञानपुर। जिलेभर में वैश्विक महामारी से बचाव के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को मेंगा बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 10,775 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेंस सेंटर पर कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने लोगों से अपील की है कि बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। अभी तक जो लोग वैक्सीन से वंचित हो उन्हें भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है।