फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो में पत्नी को बैठा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विष्णुकांत मिश्रा (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी को मायके भेजने के लिए ऑटो में बैठा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही युवक अमित कुमार दुबे दौड़ते हुए आया और उनके सीने, पीठ व गाल में गोली मारकर भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल विष्णुकांत मिश्रा को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। विष्णु के पिता का भी कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। आरोपी अमित कुमार दुबे की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें