फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) दुर्गेश की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी परगासपुर निवासी संदीप धीवर को 10 साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार भदोही कोतवाली के एक गांव में फरवरी 2025 में दोषी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। भदोही कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज जांच पड़ताल शुरू की थी। दोषी ने बच्ची के साथ वरूणा नदी के पास दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोषी संदीप धीवर निवासी परगासपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे सावलेपुर वरूणा नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया था। आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें