फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से खेती कर कमाएं मुनाफा

Fri, 14 Aug 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर खेती अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इलाहाबाद कृषि डीम्ड विश्वविद्यालय के निदेशक डा. विल्सन किसपोटा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि किसी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए प्रबंधन की आवश्यकता होती है, उसी तरह कृषि को बेहतर प्रबंधन से अच्छा किया जा सकता है।
 उन्होंने पुरानी पद्धति से खेती छोड़कर वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया।
कहा कि इससे किसानों की खेती जहां सस्ती होगी वहीं लाभकारी होगा। डा. आई जैक फैंक ने बीज के नर्सरी से लेकर भंडारण तक रोग और कीट के रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कृषि वैज्ञानिक डा. टीडी मिश्रा ने अगैती खेती सब्जी, मटर के खेती पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ने पौधरोपण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। पशु चिकित्साधिकारी डीघ एसके शुक्ला ने पशुओं को टीका लगाने पर बल देते हुए टीकाकरण कराने को कहा। इस मौके पर रामेश्वर सिंह, एके चौबे, हृदयतोष उपाध्याय, प्रमोद, घनश्याम, प्रभाशंकर बिंद, हरगेन लाल, प्रसाद मिश्रा, काशी प्रसाद आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें