फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: त्योहारों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था करें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों ने त्योहारों पर विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि दुर्गा पूजा, विजयदशमी, भरत मिलाप, दीवाली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा आदि त्योहार है। साथ ही मेला है। ऐसे समय में सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश दुरुस्त रहना चाहिए। इसके लिएनगर पालिका प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। सभासदों की सहमति के बाद इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में मासिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया गया। साथ ही आय बढ़ाने के लिए पोल पर प्रचार सामग्री लगाने, तार खींचने पर शुल्क की वसूली के साथ निर्धारित शुल्क पर मोबाइल टायलेट लोगों को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर चर्चा की गयी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता की अनुमति पर सभासदों ने अपने अपने वार्ड की समस्या पर ध्यान केंद्रित कराते हुए प्रस्ताव दिया। जिसमें इंटरलॉकिग, सड़क और पेयजल की व्यवस्था शामिल रही। मौके पर अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, सभासद मोहित उमर, आनंद मोदनवाल, मुस्तफा अंसारी, राजेश गुप्ता, अनिल यादव, पिंटू राइन, इकलाख खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें