फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हरदुआं बमबाजी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। हरदुआ गांव में तीन दिन पूर्व मारपीट, फायरिंग और बमबाजी की घटना में नामजद मुख्य आरोपी विकास सरोज निवासी हरदुआ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया, हालांकि अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 24 मई की रात में करीब नौ बजे जोगापुर हरदूआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर बमबाजी भी किया। घटना के दौरान कुछ बाहरी सामान में तोड़फोड़ भी की गई। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। लापरवाही में एसपी अभिनव त्यागी ने सराय कंसराय के चौकी इंचार्ज सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया था जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की। घटना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विकास सरोज को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रणजीत सिंह, अशोक कुमार यादव, दीपक कुमार मिश्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें