फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत थे महाराजा दक्ष : प्रदीप

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती में सरकार बदलने का संकल्प लेते पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंसाुपर स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। सामाजिक समरसता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कोर कमेटी की बैठक में सपा विधायक जाहिद बेग से की गई अभद्रता और छात्रों पर दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं कर्म प्रधान जीवन के प्रेरणास्रोत रहे। उनके आदर्श समाज को एकता, सद्भाव, परिश्रम एवं सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं छात्रों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की गई। मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्दय नारायण प्रजापति, हसनैन अंसारी, पंचलाल सरोज, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र दूबे, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, शैलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें