ज्ञानपुर। नगर स्थित हरिहर नाथ मंदिर पर सोमवार शाम को गोधूली बेला में देवाधिदेव महादेव का शृंगार किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। देर शाम तक मंदिर पर दर्शन पूजन का क्रम बना रहा।
दर्शन करके लोगों ने पुण्य फल की कामना की। हर-हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। भगवान शिव जी की विशेष आरती उतारी गई।
इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। नवरात्रि होने के कारण मां काली मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।