हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा का हुआ श्रृंगार। संवाद
ज्ञानपुर। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को महादेव का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने महादेव का महाकाल के रूप में दर्शन-पूजन किया। इसके पहले शाम होते ही मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इसके बाद सुंगधित पुष्पों और पंच द्रव्य से महादेव का भव्य शृंगार करने के साथ-साथ विधिवत आरती उतारी गई। पुजारी पं. आशीष मिश्रा ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच महादेव की आरती उतारी। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा। अंत में सभी के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।